जन्माष्टमी पर गौ हत्या मामला, पहली बार बेचने वालों के बाद खरीदारों की भी गिरफ्तारी, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Cow slaughter case on Janmashtami, for the first time after sellers, buyers were also arrested, three accused including a woman arrested

जन्माष्टमी पर गौ हत्या मामला, पहली बार बेचने वालों के बाद खरीदारों की भी गिरफ्तारी, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर में जन्माष्टमी के दिन गौ हत्या के मामले में पुलिस ने मांस खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर में जन्माष्टमी के दिन गौ हत्या कर मांस बेचने की खबर पर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर शाऊल और संजय को गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया था. इस मामले में मांस खरीदने वाले और मांस काटने के लिए औजार उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने कि मांग उठी थी. आम लोगों के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई. जिससे गौ मांस खरीदने वालों की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने राजेन्द्र लहरे पिता कृष्णा लहरे उम्र 45 निवासी कालेज पारा, किशोर कुमार मसीह पिता स्व प्यारे लाल उम्र 56 साल निवासी मिशन कंपाउंड थाना तखतपुर, लीना मसीह उर्फ कलो आंटी पति स्व सुनील मसीह उम्र 47 साल निवासी मिशन कंपाउंड थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t