शादी का झांसा देकर युवती से कई बार बनाया शारीरिक संबंध, 7 माह की गर्भवती होने पर विवाह से इंकार, आरोपी नोमेश गिरफ्तार
He had physical relations with the girl many times on the pretext of marriage, refused to marry her when she was 7 months pregnant, accused Nomesh arrested
आरंग : रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र से एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता इस समय 7 महीने की गर्भवती है.
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक नोमेश कहार ने गांव की लड़की को प्यार में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान युवती का गर्भ ठहर गया.आरोपी युवक पीड़िता को अपनाने से मना कर दिया. जब पीड़िता 4 महीने की गर्भवती थी तब गांव स्तर में बैठक बुलाई गई थी. गांव वालों के दबाव के बाद आरोपी युवक ने पीड़िता को अपने साथ रखा. पीड़िता अभी 7 महीने की गर्भ से है लेकिन अब युवक पीड़िता को अपनाने से मना कर रहा है. पीड़िता ने अपनी आपबीती आरंग पुलिस को बताई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नोमेश कहार को BNS 69,351(02) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



