छग में बदमाशों के हौसले बुलंद, सर्राफा कारोबारी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश जेवरात से भरी कार लेकर फरार

Criminals in Chhattisgarh are emboldened, a bullion trader was robbed at gunpoint, and masked criminals fled with a car full of jewellery.

छग में बदमाशों के हौसले बुलंद, सर्राफा कारोबारी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश जेवरात से भरी कार लेकर फरार

बिलासपुर : इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सामने आ रही है. जहां बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यवसायी से लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है. दुकान बंद कर घर लौट रहे कारोबारी को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात से भरी उनकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए. बदमाश वारदात के बाद मौके पर अपनी वैन और बाइक छोड़ गए. यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. वहीं वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रहने वाले संतोष तिवारी सर्राफा करीबरी हैं. वह महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी दुकान का संचालन करते हैं. आज रात 9 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे. दुकान बंद करते वक्त उन्होंने दुकान से महंगी ज्वैलरी अपनी मैरुन रंग की रेनॉल्ट कंपनी की गाड़ी में रख ली थी. वे रोज दुकान बंद करते वक्त दुकान के सारे गहने घर ले जाते थे और सुबह वापस लाकर दुकान में ग्राहकों के लिए सजाते थे.
रात करीब 9 बजे राज किशोर नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड शक्ति चौक में पहुंचे. तो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने संतोष तिवारी की गाड़ी को सफेद रंग की वैन से ओवरटेक कर रोक लिया. जैसे ही संतोष तिवारी रुके. पीछे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल में सवार कुछ लोग आ गए. उन्होंने संतोष तिवारी को बंदूक दिखाकर गाड़ी से बाहर निकलने को कहा और उनके साथ जमकर मारपीट की. बदमाशों ने उन्हें बंदूक की बट से भी मारा. जिसके बाद वे संतोष तिवारी की गहनों से भरी गाड़ी लेकर फरार हो गए.
लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास हुई घटना कॉलोनी के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. जिस वक्त यह वारदात हुई. उस समय लोगों की आवाजाही बनी हुई थी. इसी वजह से हमलावरों ने हड़बड़ी में अपनी वैन और बाइक मौके पर ही छोड़ दी और ज्वैलर्स की ही गाड़ी में फरार हो गए. वारदात की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष तिवारी को प्रथम अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया. पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे.
लूट की वारदात से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
आला अधिकारियों को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य, सीएसपी निमितेश सिंह और एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों की गाड़ी को घेराबंदी कर खड़ा करवा दिया। वहीं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चारों तरफ पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश शुरू हो गई है। पूछताछ में घायल संतोष तिवारी ने बताया है कि उन्हें हथौड़ी से मारा गया है.
इस बारे में सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को रात् 90 बजे करीब टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी संतोष तिवारी को रोककर मारपीट की गई और गाड़ी कार नम्बर CG10 AH 7707 मैरुन कलर रेनॉल्ट कंपनी की कार को लूट कर फरार हो गए. कार में सोने-चांदी का सामान होना बताया गया है. मौके पर पैशन प्रो मोटरसाइकिल नम्बर CG10 P 0331 और कार नम्बर CG 10 BJ 8147 आरोपियों द्वारा छोड़कर भाग गए. मौके से एक मैगजीन और कुछ राउंड भी मिले हैं. जो चलाए नहीं गए हैं. प्रार्थी के सिर में चोट है. जिसे हथौड़ी से मारना बताया गया है. घटना के तरीके को देखकर मालुम होता है कि आरोपियों को कारोबारी के बारे में पहले से जानकारी थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB