धान टोकन के सत्यापन में त्रुटि, पटवारी कृष्णा को नोटिस जारी, समधी का धान खुद के टोकन में खपाने की कोशिश, कोटवार के खिलाफ एक्शन

Error in verification of paddy token, notice issued to Patwari Krishna, attempt to sell paddy of brother-in-law in his own token, action taken against Kotwar

धान टोकन के सत्यापन में त्रुटि, पटवारी कृष्णा को नोटिस जारी, समधी का धान खुद के टोकन में खपाने की कोशिश, कोटवार के खिलाफ एक्शन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ ने धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले पटवारी और गड़बड़ी करने वाले कोटवार के खिलाफ कार्यवाही शुरु की है और नोटिस जारी किया गया है. इस मामले में पटवारी कृष्णा कुर्रे को धान टोकन का सत्यापन में त्रुटि करने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया. वहीं ग्राम कोटवार खोरिगांव तहसील बरमकेला को अवैध धान परिर्वहन कर अवैध लाभ अर्जित करने के लिए किसी दुसरे का धान खुद के टोकन में खपाने की कोशिश करने पर कोटवार मोतीलाल यादव पिता रामो यादव के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है.
उड़न दस्ता जांच दल द्वारा 19 जनवरी 2026 को बरमकेला तहसील के ग्राम खोरिगांव में गकोटवार मोतीलाल यादव पिता रामो यादव के निवास व कोठार का आकस्मिक जांच किया. जिसमें कोठार में खड़े माजदा वाहन नम्बर CG13 AS 0277 में धान लदा होना पाया गया.
पूछताछ करने पर कोटवार द्वारा इस धान का परिवहन अपने समधी, निवासी ग्राम खैरगढ़ी से बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के खोरिगांव नावापारा रोड से किया जाकर ग्राम खोरिगांव के मौका स्थल पर खड़ा करना और 20 जनवरी के लिए जारी खुद के टोकन में बिक्री लिए लाना कबूल किया। इस वाहन में 175 बोरी कृषि उपज धान लोड होना पाया गया. ग्राम कोटवार के कथनानुसार गाड़ी का मालिक लक्ष्मी यादव निवासी कोतरा है जो मौके पर मौजूद नहीं था. मौके पर मौजूद पंचो द्वारा पंचनामा तैयार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB