जमीन पर गद्दा बिछाकर सोए पिता-पुत्र की आधी रात आग में जलकर दर्दनाक मौत, सुबह कमरे में मिली राख, कारण बना रहस्य, फैली सनसनी
Father and son sleeping on a mattress on the floor died a painful death in a fire at midnight, ashes were found in the room in the morning, the reason remained a mystery, sensation spread
कोरिया : कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर इलाके में आग से जलकर पिता और बेटे की मौत हो गई. घर के कमरे में ही आग की चपेट में आने से मौत हुई है. आग कैसे लगी अभी तक यह निकलकर सामने नही आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली बैकुठपुर की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. घटना की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई. यह मामला बैकुण्ठपुर के आमापारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात सिटी कोतवाली क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर ग्राम आमापारा के हरिजन मोहल्ले में रहने वाले राजू कुर्रे उम्र 25 साल पिता हीरालाल कुर्रे अपने बेटे समर कुर्रे उम्र 5 साल के साथ खुद के खपरैल का कच्चा मकान में एक ही कमरे में सोया था.
मंगलवार सुबह जब पिता-पुत्र देर सुबह तक नहीं उठे और घर का दरवाजा बंद रहा. तब पड़ोस में गई पत्नी ने घर आकर आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुला. तब आस-पास के लोगों को जानकारी दी और फिर घर के दरवाजे को तोड़कर जब घर के अंदर प्रवेश किया. तब महिला ने देखा कि. उसके पति राजू कुर्रे और पुत्र समर कुर्रे जमीन पर मृत पड़े हुए हैं. पति व बेटे की जगह दोनों की राख मिली.
पुलिस को खबर मिलने पर मौके पर पुलिस के अधिकारियों के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारिकी से मुआयना कर पिता-पुत्र के शव को पीएम के लिए भेज दिया. वहीं मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है.
ग्राम आमापारा में राजू कुर्रे व उसके मासूम पुत्र समर कुर्रे की मौत आगजनी से कैसे हुई. घर में कैसे आग लाग या फिर किसी साजिश तो नहीं है. मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. कोरिया जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से पन्द्रह किलोमीटर दूर यह घटना घटी है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक राजू शराबी प्रवृति का था. पति-पत्नी में विवाद होता रहता था. एक दिन पहले भी दोनो में विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी घर से अलग पड़ोस में अपने एक बेटे को लेकर सोने चली गई थी. पिता अपने एक बेटे को लेकर घर मे सो रहा था. एसपी रवि कुर्रे का कहना है अभी तक आग कैसे लगी यह सामने नही आ आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



