चाकू दिखाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लड़की से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Gang rape of a girl at knifepoint teasing the girl proved costly police arrested the accused youth and sent him to jail
चाकू दिखाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
महासमुंद : पिथौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है. आरोप है कि आरोपीयों ने चाक़ू दिखाकर दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर नग्न फोटो वायरल करने और शादी होने नहीं देंगे बोलकर धमकी दिया.
पीडिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2 दिसम्बर को रात को वह अपने कमरे में सोयी थी. रात करीब 11 बजे उसके कमरे में दो व्यक्ति अचानक आए और पीड़िता को उठाकर खेत में ले गए. जहां पीड़िता ने दोनों आरोपियों का चेहरा देखकर पहचान लिया. आरोपीयों ने अपने पास रखे लंबा चाकू दिखाकर पीड़िता के साथ कई बार शारिरीक संबंध बनाया.
दुष्कर्म के बाद पीडिता का नग्न हालत में फोटो खींचकर दोनों मिलकर धमकी दिया कि किसी को बताएगी तो फोटो वायरल कर देंगे. तुम्हारी शादी नहीं होने देंगे. पीडिता ने घटना कि जानकारी अपनी मां को दी.
जिसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ 332(c)-BNS, 351(2)-BNS, 70(1)-BNS के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
लड़की से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रायगढ़ : पुसौर पुलिस ने स्थानीय युवती से छेड़खानी के मामले में फरार आरोपी अरविंद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. युवती ने 3 दिसंबर 2024 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया.
युवती के मुताबिक घटना 3 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे उसके माता-पिता काम पर गए थे और वह घर में अकेली थी. उसी दौरान अरविंद चौहान घर आया और पानी मांगा. मना करने पर आरोपी ने जबरन युवती के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया. युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और घर से बाहर भाग गई. उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे. जिससे आरोपी भाग निकला.
युवती के आवेदन पर पुसौर थाने में अप.क्र. 289/2024, धारा 331(3), 74 बीएनएस मामला दर्ज किया गया. घटना के बाद से आरोपी फरार था.
थाना प्रभारी टीआई रोहित बंजारे और उनकी टीम ने छापेमारी कर आरोपी अरविंद चौहान उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसे गिरफ्तार कर विधिवत रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



