रेत माफियाओं की हाईवा एक्सप्रेस पर गरियाबंद पुलिस का ब्रेक, 3 दिन में 8 ट्रक जब्त मचा हड़कंप, सवालों के घेरे में खनिज विभाग की कार्यप्रणाली

Gariaband police put the brakes on the sand mafia's 'Hyva Express'; 8 trucks seized in 3 days, causing a stir; functioning of the Mining Department under scrutiny.

रेत माफियाओं की हाईवा एक्सप्रेस पर गरियाबंद पुलिस का ब्रेक, 3 दिन में 8 ट्रक जब्त मचा हड़कंप, सवालों के घेरे में खनिज विभाग की कार्यप्रणाली

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले में इन दिनों अवैध रेत परिवहन करने वालों की रातों की नींद उड़ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि गरियाबंद पुलिस ने रेत माफियाओं की उस ‘हाईवा एक्सप्रेस’ पर ब्रेक लगा दिया है. जो लंबे समय से सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही थी. पिछले तीन दिनों के भीतर पुलिस ने धमतरी और पोखरा रोड की तरफ से अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर रहे 8 हाईवा ट्रकों को पकड़कर जब्त कर लिया है.
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. इलाके में चर्चा है कि जिन रास्तों पर रात के अंधेरे में रेत से भरे हाईवा बेखौफ दौड़ते थे. वहां अब पुलिस की नजरें भारी पड़ रही हैं.
तीन दिन में 8 हाईवा ट्रक पुलिस के शिकंजे में
पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में शामिल 8 हाईवा ट्रकों को जब्त कर थाना राजिम परिसर में खड़ा कराया है. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी खनिज विभाग और राजस्व विभाग को भेज दी है. ताकि नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा सके.
रेत का रात का खेल अब आसान नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अवैध रेत परिवहन को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं. ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश मानी जा रही है जो नियमों को ताक पर रखकर प्राकृतिक संसाधनों की लूट में लगे हुए हैं.
व्यंग्य यही है कि कुछ लोगों को शायद लगा था कि सड़कें सिर्फ उनके हाईवा ट्रकों के लिए ही बनी हैं. लेकिन अब पुलिस की चेकिंग ने बता दिया है कि कानून का पहिया भी उतनी ही तेजी से घूमता है.
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
गरियाबंद पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में भी आकस्मिक जांच अभियान और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t