राजधानी की बीच सड़क में खौफनाक मंजर, 25-30 युवाओं के बीच बलवा, कार से कुचलने की कोशिश, अंधाधुंध चला लाठी-डंडा और पत्थरबाजी

Horrifying scene on the middle of the capital, riot between 25-30 youths, attempt to crush with car, indiscriminate use of sticks and stone pelting

राजधानी की बीच सड़क में खौफनाक मंजर, 25-30 युवाओं के बीच बलवा, कार से कुचलने की कोशिश, अंधाधुंध चला लाठी-डंडा और पत्थरबाजी

रायपुर : राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया जब मैत्री नगर रायपुरा रोड पर दो गुटों के बीच खुलेआम गैंग वॉर छिड़ गया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के करीब 20 से 25 युवक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए. सड़क पर अचानक हिंसा भड़कने से आम लोग दहशत में आ गए और वहां से भाग खड़े हुए. यह वारदात डीडी नगर थाना के रायपुरा क्षेत्र में हुई है.
चश्मदीदों की मानें तो विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने विरोधी पक्ष के युवकों को कार से कुचलने तक की कोशिश की गई.बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान एक युवक का सिर फट गया. जबकि कई अन्य को चोटें आई हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विवाद पुराने रंजिश और बदले की नीयत से खड़ा हुआ. दोनों गुटों के युवकों ने आपसी दुश्मनी निकालने के लिए खुलेआम सड़कों को रणभूमि में बदल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची.
लेकिन तब तक हमलावर युवक वहां से फरार हो चुके थे. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t