मानवता शर्मसार, मृतक का पोस्टमार्टम कराने शव को बाेरी में भरकर बाइक से अस्पताल लेकर गए परिजन, गाड़ी और जवान की नहीं मिली मदद

Humanity shamed, relatives took the body in a sack to the hospital on a bike for post-mortem, did not get help from vehicle and soldier

मानवता शर्मसार, मृतक का पोस्टमार्टम कराने शव को बाेरी में भरकर बाइक से अस्पताल लेकर गए परिजन, गाड़ी और जवान की नहीं मिली मदद

बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में जुनापारा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा का अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहां उन्होंने मृतक सकेरी निवासी उमाशंकर साहू के शव को परिजन के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने कह दिया. पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस जवान की भी कोई मदद नहीं दिया. इसके बाद परिजन अधेड़ मृतक के शव को बोरी में भरकर बाइक में लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम किया गया. फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची.
इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है. परिजनों ने कहा कि उमाशंकर साहू गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया. हम लोग तीन से लगातार उमाशंकर का खोजबीन कर रहे थे. परिजनों ने ही ग्रामीणों की मदद से उनका शव खोजा. पुलिस की लचर व्यवस्था से परिजनों में खासा आक्रोश है. ग्रामीणों ने इस लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
मृतक के परिजन रोहित साहू, फागुराम साहू ने बताया कि तीन दिन पहले लकड़ी काटने जंगल गए अधेड़ उमाशंकर साहू का क्षत विक्षत शव मिला है. जंगली जानवर के हमले से मौत होने की आशंका है. यह घटना जुनापारा चौकी के निमघाट जंगल की है.
इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल पहुंचाने में अगर पुलिस की मदद नहीं मिली तो यह गलत है. इस मामले को संज्ञान में लिया गया है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB