खेत में मिली पति-पत्नी की संदिग्ध लाश, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम, हत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस, गांव में दहशत का माहौल

Husband and wife's suspicious bodies found in a field, forensic team reached the spot, murder or something else? Police busy investigating, panic in the village

खेत में मिली पति-पत्नी की संदिग्ध लाश, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम, हत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस, गांव में दहशत का माहौल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले के शिवरीनारायण थाना चौकी राहौद के ग्राम पंचायत बिलारी के खेत में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. ग्रामीणो के सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है.
राहौद के ग्राम पंचायत बिलारी के खेत में तड़के सुबह पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. दो लाशों के मिलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया है. मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की कई बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा. मृतक शिव कुमार पटेल उम्र 52 साल, शिवकुमारी पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्राम पंचायत भवंतरा का बताया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. जांच के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ हो पाएगी. गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB