रस्सियों से लटका मिला पेंटर का शव, सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने का आरोप, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कांग्रेस नेता राजू पाल गिरफ्तार

Painter's body found hanging from ropes; suicide note alleges harassment; Congress leader Raju Pal arrested for inciting suicide

रस्सियों से लटका मिला पेंटर का शव, सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने का आरोप, आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कांग्रेस नेता राजू पाल गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : स्मृति नगर चौकी पुलिस ने युवक की खुदकुशी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हाउसिंग बोर्ड कोहका के रहने वाले मोहन कुमार रामटेके ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली थी. सुसाइड नोट में उसने प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने की बात ली. इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च की सुबह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में किराए के मकान में रहने वाले मोहन कुमार उम्र 42 साल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली. मौके पर पुलिस को एक सुसाइडल नोट मिला. उसमें कथित नेता राजू पाल और सट्टा चलाने वाली महिला सोनिया गोस्वामी द्वारा एक लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करने की बात लिखी.
पुलिस के मुताबिक राजूपाल के खिलाफ सुपेला थाने में मारपीट मामले में केस दर्ज था. इसके अलावा सोनिया को जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने सट्टा चलाने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों के खिलाफ धारा 108,3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले में दूसरी आरोपी सोनिया गोस्वामी फरार चल रही है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB