अतिथि प्रोफेसर ने की खुदकुशी, पति DGM पद पर प्रमोट होकर गए भिलाई, फोन नहीं उठाने पर तोड़ा दरवाजा; फांसी पर लटकी मिली लाश
Guest professor commits suicide, husband promoted to DGM post and went to Bhilai, door broken when phone was not answered; body found hanging
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. लीड कॉलेज में अतिथि प्रोफेसर रहीं डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी उम्र 43 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उनका शव दल्ली राजहरा स्थित उनके बीएसपी क्वार्टर नंबर 7 में फंदे से लटका हुआ पाया गयाखुदकुशी घटना मंगलवार शाम की है.
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. अर्पिता के पति अजय चतुर्वेदी बीएसपी की माइंस यूनिट में पदस्थ हैं उन्होंने बार-बार कॉल किया लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने राजहरा पुलिस को खबर किया. पुलिस जब पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा तोड़ने पर अर्पिता फांसी पर लटकी मिली. अर्पिता का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर दल्लीराजहरा में किया गया.
डॉ. अर्पिता पहले बालोद महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विषय की अतिथि प्रोफेसर के रुप में सेवाएं दे रही थी. कुछ समय पहले उनकी नियुक्ति खत्म हो गई थी. लेकिन हाल ही में उन्हें फिर से काम पर बुलाया गया था.
पति अजय चतुर्वेदी को 15 दिन पहले ही प्रमोशन मिला था और अब वे भिलाई के नंदनी माइंस में डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पद पर पदस्थ हैं. प्रमोशन के बाद वे भिलाई शिफ्ट हो गए. जबकि अर्पिता अकेले दल्ली राजहरा में रह रही थी.
घटना की खबर मिलने पर फॉरेंसिक टीम, स्थानीय पुलिस, एसडीएम सुरेश साहू और सीएसपी चित्रा वर्मा मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि परिजनों और परिचितों के बयान लेकर मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



