पति वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी, पत्नी ने घर घुसकर कर दी महिला की पिटाई, बेटे से भी मारपीट, बेटा घायल, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Husband threatens to make video viral, wife enters home and beats woman, son also assaulted, son injured, FIR registered, police investigating

पति वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी, पत्नी ने घर घुसकर कर दी महिला की पिटाई, बेटे से भी मारपीट, बेटा घायल, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : मंगला क्षेत्र में रहने वाली एक 38 वर्षीय विधवा महिला ने मारपीट और धमकी की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि एक परिचित व्यक्ति उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की.
वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप
पीड़िता के मुताबिक रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थी. तभी उसका परिचित श्याम लालचंदानी वहां पहुंचा. महिला का आरोप है कि श्याम उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था.
पत्नी ने घर में घुसकर की मारपीट
इसी दौरान श्याम लालचंदानी की पत्नी करिश्मा लालचंदानी भी वहां पहुंच गई. आरोप है कि उसने घर में घुसते ही महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी.
बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के बेटे के साथ भी मारपीट हुई. जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी वहां से चले गए. घटना के बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t