मैंने अपनी पत्नी लक्ष्मी को जान से मार दिया, खुद फांसी लगा लिया हूं, मौत से पहले का इंस्टाग्राम स्टेटस लगाकर खुद उठाया खौफनाक कदम
I killed my wife Lakshmi, hanged myself, took this horrific step by posting an Instagram status before my death.
धमतरी/मगरलोड : थाना मगरलोड अंतर्गत पुलिस चौकी बड़ी करेली क्षेत्र के ग्राम हरदी में पत्नी की हत्या और उसके पति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके
जरुरी कानूनी कार्रवाई कर रही है..
मिली जानकारी के मुताबीक 20 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11 बजे ग्राम हरदी निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव उम्र 25 साल अपने पति हिम्मत यादव उम्र 28 साल के साथ अपने घर के कमरे में सोने गई थी. अगली सुबह 21 अक्टूबर 2025 को करीब 7 बजे जब दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे थे. तो मृतका के जेठ गितेश्वर यादव ने आवाज लगाई और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर सीढ़ी लगाकर कमरे के वेंटिलेशन से झाँका। अंदर देखा तो लक्ष्मी यादव का शव ज़मीन पर पड़ा हुआ था तथा पति हिम्मत यादव फांसी के फंदे पर झूल रहे थे. परिजनों द्वारा फौरन दरवाजा खोलकर दोनों को नीचे उतारा गया. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
इस खबर के मिलने के बाद पुलिस चौकी करेलीबड़ी की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच की कार्यवाही कर रही है. मृतका लक्ष्मी यादव पत्नी होने से कार्यपालिक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में शव पंचनामा कर शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतका लक्ष्मी यादव की मौत गमछा से गला घोंटने के कारण हत्यात्मक प्रकृति की है. जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 172/2025, धारा 103(1) बीएनएस. के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि दीपावली की रात मृतक ने अपना स्टेटस अपडेट करते हुए हत्या और फिर फांसी लगाकर जान देने की बात लिखी थी. सोशल मीडिया स्टेटस में मृतक ने अपने सास और ससुर का भी जिक्र किया है. उसने लिखा है, “मैं हिम्मत यादव मैंने मेरी पत्नी लक्ष्मी को जान सहित मार दिया हूँ. कारण कुछ नहीं बस मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव की मां-बाप के वजह से मार दिया हूँ और मैं फांसी लगा लिया हूँ.” बहरहाल पुलिस इस मामले में हिम्मत के परिजन और सास-ससुर से पूछताछ कर रही है.
स्टेटस पढ़ते ही लोगों ने घबराकर पुलिस को सूचना दी. मगरलोड व करेली बड़ी चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. घर का दरवाजा खोलते ही दोनों को मृत अवस्था में पाया. पत्नी जमीन पर और पति फंदे पर लटका हुआ मिला.
मृतक हिम्मत यादव पिता रघुनाथ यादव उम्र 22 साल की मौत साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई. मर्ग कायम कर शव पंचनामा और पीएम कार्यवाही की गई. शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मौत को आत्महत्या प्रकृति का बताया गया है. मर्ग जांच चल रही है.
पत्नी की हत्या के बारे में सबूत इकठ्ठा कर रही है. फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है. एसपी. धमतरी के निर्देशन में थाना मगरलोड एवं चौकी करेलीबड़ी की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घटना के हर पहलू की निष्पक्ष व वैज्ञानिक जांच कर सच सामने लाया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



