कबीरधाम में कलयुगी पति ने सब्बल से किया हमला, नहीं बची उठने की हिम्मत, आरोपी परशुराम गिरफ्तार, मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश

In Kabirdham, the evil husband attacked the woman with an axe, she did not have the courage to get up, the accused Parshuram was arrested, even the police were shocked after knowing the matter.

कबीरधाम में कलयुगी पति ने सब्बल से किया हमला, नहीं बची उठने की हिम्मत, आरोपी परशुराम गिरफ्तार, मामला जानकर पुलिस के भी उड़े होश

कबीरधाम : दीपावली आते ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. पिछले दो तीन दिनों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. ऐसा ही एक मामला कबीरधाम जिले से सामने आया है. जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक  पति परशुराम गेंड्रे और पत्नी अश्वनी बाई गेंड्रे उम्र 45 साल के बीच आपसी विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साएं पति ने पत्नी की सब्बल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t