सेंट्रो कार से अवैध गांजा की तस्करी, फिंगेश्वर पुलिस ने किया दो तस्करों को गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहे माल को किया जप्त

Illegal marijuana was smuggled in a Santro car; Phingeshwar police arrested two smugglers and seized the consignment from Odisha.

सेंट्रो कार से अवैध गांजा की तस्करी, फिंगेश्वर पुलिस ने किया दो तस्करों को गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहे माल को किया जप्त

गरियाबंद/फिंगेश्वर : अवैध गांजा तस्करी करते दो तस्करों को फिंगेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और 2 लाख 70 हजार रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा.
पुलिस के मुताबिक सुपेला भिलाई के रहने वाले किसन निषाद उम्र 43 साल और नवापारा सोनासिल्ली निवासी छम्मन साहू उम्र 32 साल ओडिशा से सेंट्रो कार नम्बर CG04 B 0831 से गांजा की अवैध तस्करी कर रहे थे. मुखबीर की खबर पर फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर कार से 18 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया. वहीं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t