इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Patient dies during treatment, family members create ruckus in hospital, video goes viral on social media, questions raised about administration

इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठ रहे सवाल

जांजगीर-चांपा : लोहार्सी गांव के रहने वाले 42 साल की संतोष कुमार यादव को 6 नवम्बर सुबह करीब 6 बजे बेहोशी की हालत में GLD हॉस्पिटल पामगढ़ लाया गया था. जानकारी के मुताबिक उनका इलाज लगातार चलता रहा और बीपी भी सामान्य बताया गया. करीब 5 घंटे तक इलाज जारी रहा. लेकिन इसी दौरान संतोष कुमार यादव की मौत हो गई.
जब परिजनों को मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में ही शव रखकर हंगामा शुरु कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मी जब GLD हॉस्पिटल पहुंचे. तो डॉक्टर ने पत्रकारों से मिलने से इंकार कर दिया. लेकिन जब पत्रकार वीडियो बनाने लगे. तब डॉक्टर बाहर आए और पत्रकारों से माफी मांगते हुए कहा कि वे उस समय ऑफिस में मौजूद नहीं थे.
डॉक्टर J.L. डाहिरे ने बताया कि मरीज को बेहोशी की हालत में लाया गया था और करीब चार-पांच घंटे इलाज जारी रहा. इसके बाद अचानक उनकी मौत हो गई. डॉक्टर ने यह भी कहा कि मृतक के बड़े भाई ने लिखित में दिया है कि वे इलाज से सहमत हैं. इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव लोहार्सी चले गए. मौत के कारण पर डॉक्टर ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. लेकिन प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है. GLD हॉस्पिटल प्रशासन पर उठ रहे सवालों के बीच अब पूरा मामला चर्चा का विषय बन चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t