छत्तीसगढ़ में मानवता हुई शर्मसार, नदी किनारे बाड़े में कैद कर रखा गया 200 से ज्यादा गौवंश, बाड़े में सड़ रही लहूलुहान गायें, कई की मौत

Humanity shamed in Chhattisgarh, over 200 cattle confined in a pen on the riverbank, bloodied cows rotting in the enclosure, many dead.

छत्तीसगढ़ में मानवता हुई शर्मसार, नदी किनारे बाड़े में कैद कर रखा गया 200 से ज्यादा गौवंश, बाड़े में सड़ रही लहूलुहान गायें, कई की मौत

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां थाना बिर्रा के ग्राम तालदेवरी में करीब 200 से ज्यादा गायों को एक छोटे से बाड़े में कैद कर रखा गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक नदी किनारे बने इस बाड़े में ना तो गायों के लिए पानी की कोई व्यवस्था थी. ना ही चारे की व्यवस्था थी. कई गायें भूख-प्यास से तड़प रही थीं. जबकि कुछ के पैरों में इतनी कसकर रस्सी बांधी गई थी कि उनके पैर लहूलुहान होकर सड़ चुके थे.
सबसे दर्दनाक बात यह बात कि मर चुकी गायों को नदी में फेंक दिया जा रहा था. खबर मिलने पर गौ-रक्षक दल और बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची. वहां करीब 30 से ज्यादा घायल और बीमार गौवंशों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया.
ग्रामीणों की मदद से 200 से ज्यादा गायों को बाड़े से मुक्त कराया गया. जो नरक जैसे हालात में दीपावली के दिन आजाद हुई. स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद अमानवीय बताया है. साथ ही प्रशासन से जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. बिर्रा पुलिस ने मौके पर जांच शुरु कर दी है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t