नवागांव में मछली चोरी का वीडियो बनाने पर स्कॉर्पियो से मारी टक्कर, फिट युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, मची सनसनी, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज
In Navagaon, a fit young man was struck by a Scorpio vehicle and subsequently beaten to death with sticks and clubs after filming a video of fish theft; the incident has caused a sensation, and an FIR has been registered against six accused.
बिलासपुर/रतनपुर।नवागांव : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. मछली चोरी के विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में नरेश यादव की मौत हो गई. जबकि उसका साथी श्याम सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिव नरेश यादव और श्याम सिंह बाइक नम्बर CG10 EF 7425 से जा रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने स्कॉर्पियो वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मार दी. बाइक से गिरने के बाद दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. नरेश यादव जान बचाने के लिए पास के खेत की तरफ़ भागा. लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मृतक नरेश यादव और गोलू धीवर दोनों के बीच कुछ समय पहले मछली चोरी का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था. उस दौरान मोबाइल तोड़ने की शिकायत भी सामने आई थी. जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. हालांकि पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई और शनिवार रात यह विवाद हत्या तक पहुंच गया.
वारदात के बाद नवागांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है. खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों ने गोले धीवर, अनीश धीवर सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है.
अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



