रायपुर में 100 रुपये के विवाद में पत्नी के सामने 2 भाईयों ने मिलकर युवक का किया मर्डर, पहले पीटा फिर सीने में घोंप दी कैंची, आरोपी गिरफ्तार

In Raipur, two brothers killed a young man in front of his wife over a dispute of ₹100, first beating him and then stabbing him in the chest with scissors; the accused arrested.

रायपुर में 100 रुपये के विवाद में पत्नी के सामने 2 भाईयों ने मिलकर युवक का किया मर्डर, पहले पीटा फिर सीने में घोंप दी कैंची, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : दीपावली के मौके पर जहां लोग परिवार के साथ खुशियों का पल बीता रहे थे तो दूसरी तरफ खूब अपराध हुए. कहीं चाकूबाजी हुई तो कहीं मर्डर हुआ. ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है. भाटागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके ही घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान ताहिर हुसैन के रुप में हुई है. जो पास की चिकन दुकान में काम करता था. यह मामला राजधानी के पुरानी बस्ती थाना के भाठागांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात ताहिर हुसैन का अपने परिचितों सूरज यादव और मदन यादव से जुए के दौरान 100 रुपये को लेकर विवाद हो गया था. मामूली बात पर बात दोनों आरोपी ताहिर के घर पहुंच गए. वहां उन्होंने पहले ताहिर की पिटाई की. फिर उसकी पत्नी और परिवारजनों के सामने ही सीने में कैंची घोंप दी.
गंभीर रूप से घायल ताहिर को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों सूरज यादव और मदन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी
सूरज यादव पिता मन्नू यादव उम्र 23 साल बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर
मदन यादव पिता मन्नू यादव उम्र 31 साल बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t