कलयुगी बेटे ने मौसी मां और भाई की कर दी हत्या, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Kalyugi son murdered his aunt mother and brother attacked with iron rod sensation spread in the area accused arrested

कलयुगी बेटे ने मौसी मां और भाई की कर दी हत्या, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के निकट ग्राम नकटी सेमरा में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक ने घरेलु विवाद के चलते अपनी मौसी मां और मौसेरे भाई की लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन युवक के नशे की लत से परेशान थे.
मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने आरोपी रिक्की दास को नशे की लत से छुड़ाने के लिए रखा था. सोमवार को मौसी मां और मौसेरा भाई युवक को अड़ावाल में खाना देने गए हुए थे. लेकिन युवक अचानक उग्र हो गया और मां और मौसेरे भाई देवानंद हीरा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घटना में भाई का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल मां को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. 
घटना स्थल पर पहुंची बोधघाट पुलिस ने आरोपी युवक रिक्की दास को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि घटना के बाद आरोपी युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर रखा था. काफी मसक्कत के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
बता दें कि एक महीने के अंदर जगदलपुर में ये दूसरा मर्डर का मामला सामने आया है. बीते 11 जुलाई को अनुपमा चौक में बेटे ने अपने बड़े भाई और मां को मौत के घाट उतारा था. वहीं 12 अगस्त को आड़ावाल में दूसरा मामला आया है. जहां बेटे ने मौसेरे भाई और अपनी मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb