दिनदहाड़े घर में घुसकर कर्मचारी की पत्नी अपहरण का अपहरण, 22 लाख रुपए फिरौती की मांग, रकम नहीं मिलने पर मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Kidnapping of employee's wife in broad daylight, demanding ransom of 22 lakh rupees, assault when money was not paid, 2 accused arrested, one absconding
सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस ने महिला अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है. जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने अपहृत महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को पीड़िता घर में अकेली थी. उसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और पति को फोन कर 22 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. इस बारे में थाना सूरजपुर में मामला दर्ज किया गया.
जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी रौशन देवांगन पहले पीड़िता के पति के यहां करीब 18 महीने तक ड्राइवर का काम कर चुका था. उसे यह जानकारी थी कि प्रार्थी एसईसीएल से रिटायर हुआ है और उसे बड़ी रकम मिली है. इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची.
आरोपियों ने महिला को घर से अगवा कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर मोटरसाइकिल से डुमरिया इलाके में ले गए. वहां से उन्होंने पीड़िता के मोबाइल से पति को कॉल कर फिरौती मांगी और बाद में फोन बंद कर दिया. आरोपियों ने महिला को घायल हालत में बाईपास रोड पर छोड़ दिया और सबूत मिटाने के लिए रस्सी, टेप और कंबल को जला दिया.
पीड़िता किसी तरह एक घर पहुंची और वहां से खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने तकनीकी सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर रौशन देवांगन को मानपुर से गिरफ्तार किया. जबकि दूसरा आरोपी शेख इशू को घेराबंदी कर केतका क्षेत्र से पकड़ा गया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल वाहन और अन्य सामग्री जब्त की है. मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले में महिला को सुरक्षित बचा लिया गया.
आरोपी
रौशन देवांगन पिता रामचरण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी महुआपारा सूरजपुर
शेख इशू पिता शेख इसराइल खान उम्र 23 वर्ष निवासी शांति गली मस्जिदपारा सूरजपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



