नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, शराब परोसने वाली महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब जप्त

Police campaign against intoxication, 6 accused including woman serving liquor arrested, 113 liters of Mahua and 100 quarters of English liquor seized

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, शराब परोसने वाली महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, 113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब जप्त

कटघोरा : होली पर्व के मद्देनजर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया है. अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
इसके अलावा पुलिस ने होली के दौरान मुखौटे लगाकर जुर्म करने की संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए कुल 158 मुखौटे भी जब्त किए हैं.. कटघोरा थाना प्रभारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. इसे शांति और खुशी से मनाएं. किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या असामाजिक कार्यों में शामिल होने से बचें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI