छग में हवस मिटाने कर दी सारी हदें पार, साड़ी से हाथ-पैर बांधकर खेत में महिला का सामूहिक बलात्कार, सिर पर किया पेशाब, तीन आरोपी गिरफ्तार
Limits of depravity crossed in Chhattisgarh: Woman gang-raped in a field after her hands and legs were bound with a saree; perpetrators urinated on her head; three accused arrested.
बलरामपुर-रामनुजगंज/वाड्रफनगर : बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुत्ताबिक रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने पहुंचकर तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई, पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके सिर पर पेशाब भी किया.
बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों आरोपी शराब के नशे में थे. मामले की शिकायत के बाद रघुनाथनगर पुलिस शिकायत दर्ज होने के करीब एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



