ससुराल में रह रहे ड्राइवर ने गला काटकर किया सुसाइड, परिजनों ने बताया मानसिक रुप से परेशान, पुलिस कर रही मामले की जांच
Driver living at in-laws' place committed suicide by slitting his throat, family said he was mentally disturbed, police is investigating the case
नैला-जांजगीर : जांजगीर जिले के केरा रोड में युवक ने चाकू से खुद का गला काट लिया और उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा है. फिलहाल मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के केरा रोड स्थित बिजली ऑफिस के सामने हनुमान मंदिर के पास युवक दीपक दास महंत उम्र 35 साल निवासी गतवा चौकी पंतोरा, थाना बलौदा ने मानसिक तनाव में आकर खुद का गला चाकू से रेत लिया. घटना की खबर उसके छोटे भाई तुलसीदास महंत उम्र 18 साल ने शाम करीब 7 बजे डायल 112 को दी. खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल दीपक को उसके भाई के साथ जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया.
मृतक दीपक दास महंत कोरबा में ससुराल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था. अभी वह अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था. पुलिस के मुताबिक युवक दीपक दास बार-बार गला काटने की बात करता था. वहीं वह शराब पीने का आदी था और मानसिक रुप से परेशान था.
मृतक दीपक दास महंत की पत्नी ने कहा कि कोरबा में रहकर ड्राइवरी का काम करते थे. शराब पीने का आदि था. कोरबा से जांजगीर के शांति नगर अपने माता पिता से मिलने आए थे. 4 दिनों से शराब नहीं पिया हुआ था. जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी. मारने की कोशिश करने लगा था. शुक्रवार की शाम को दो मनका दाई मंदिर ले जाकर दर्शन भी करने दोनों पति पत्नी गए थे. इस दौरान शाम करीब 6 बजे दीपक दास ने अपनी पत्नी से पैसे मांगा. जिस पर 100 रुपए देने के बाद वह घर से निकल गया.
उसी समय मृतक के छोटे भाई तुलसीदास महंत को देखने की बात कही. जिसके बाद पीछे-पीछे जा रहा था जिसे देख मृतक दीपक ने अपने भाई को कहा मुझे कुछ नहीं होगा घर चला जा. जिसके बाद तुलसीदास महंत दूर जाकर खड़े होकर देखने लगा. इस बीच उसका भाई नहीं दिखने पर आसपास तलाश किया मगर कुछ पता नहीं चला. वही बिजली ऑफिस के पास जाकर देखा तो उसका भाई बैठा हुआ था. जिसने अपने हाथ से गला काटकर आत्महत्या की थी.
आपको बता दें कि दीपक दास महंत कोरबा में अपने ससुराल में रहता था और ड्राइवर का काम करता था. वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था. इसके बाद उसने केरा रोड में अपने गला को काट लिया. फिर उसे जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. शव के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



