सरकारी तिजोरी पर सीधा प्रहार, 65 लाख रुपये धान खरीदी का फर्जीवाड़ा, जांच में खुला बड़ा राज, घोटाले का मुख्य आरोपी सरजूराम गिरफ्तार

A direct blow to the government treasury, fraudulent paddy purchases worth ₹65 lakh, investigation reveals a major secret, and the main accused in the scam, Sarjuram, is arrested.

सरकारी तिजोरी पर सीधा प्रहार, 65 लाख रुपये धान खरीदी का फर्जीवाड़ा, जांच में खुला बड़ा राज, घोटाले का मुख्य आरोपी सरजूराम गिरफ्तार

मुंगेली : धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता की पोल खोलते हुए मुंगेली पुलिस ने 65 लाख रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है. तरवरपुर धान खरीदी केंद्र में अमानत में खयानत कर करोड़ों रुपये का घोटाला रचने वाले आरोपी सरजूराम बघेल को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में दबोच लिया। आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा. लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेली की जांच रिपोर्ट पर धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में गड़बड़ी उजागर हुई थी. वर्ष 2024-25 में कुल 39 हजार 767 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी की गई थी. जिसमें से कुल 36 हजार 404 क्विंटल से ज्यादा धान डिलीवर किया गया है. डिलीवरी के लिए बाकी 3 हजार 362 क्विंटल से ज्यादा धान ऑनलाईन दर्शित है. जांच के दौरान खरीदी केन्द्र में 2 हजार 94 क्विंटल से ज्यादा धान, प्रति क्विटंल कीमत 3100 रूपये की दर से कुल कीमत 65 लाख 2 हजार रूपये से ज्यादा कम पाया गया. जिसमें धान खरीदी प्रभारी आरोपी सरजूराम बघेल पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज हुआ.
मामले की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा जांच के बाद आरोपी सरजूराम बघेल को उसके गृहग्राम फंदवानी कापा गिरफ्तार किया गया. जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सउनि. विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल एवं थाना फास्टरपुर स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t