लिफ्ट मांगकर बैठा फिर कमर पर टिकाया चाकू, 9 हजार रुपए और बाइक लूटकर फरार, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश जारी

He asked for a lift and then placed a knife on his waist, fled after robbing Rs 9,000 and a bike. The search for the accused continues on the basis of CCTV.

लिफ्ट मांगकर बैठा फिर कमर पर टिकाया चाकू, 9 हजार रुपए और बाइक लूटकर फरार, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश जारी

बालोद : बालोद जिले में लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया. जिस युवक को लिफ्ट दिया उसी ने चाकू से हमला करने की बात कहकर डराया और युवक की मोटरसाइकिल व 9 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया. पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र के देवरानी जेठानी नाला के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक ने गुरुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़ित जितेंद्र साहू पुरुर से गुरुर सामान खरीदी करने आया था. आरोपी ने पीड़ित से पुरुर चौक से लिफ्ट ली और बोहरडीही के इंडियन पेट्रोल पम्प के पास उतरा. जब पीड़ित पेट्रोल भरवा रहा था तब फिर उसके पास गया और बातचीत की. जिसके बाद पीड़ित की बाइक पर बैठकर फिर आरोपी गया.
देवरानी जेठानी पुल के पास सुनसान जगह देखकर आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और जितेंद्र को चाकू मार दूंगा कहते हुए डराकर उनसे 9 हजार रुपए नगद और मोटरसाइकिल नम्बर CG05 W 9474 को लूटकर ले गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t