नॉर्मल डिलीवरी से बेटी के जन्म बाद मां की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, CMHO से शिकायत, स्वास्थ्य विभाग- होगी जांच
Mother dies after giving birth to her daughter through normal delivery, family alleges negligence, complains to CMHO, Health Department- will investigate
दुर्ग : दुर्ग के जिला अस्पताल में एक नॉर्मल डिलीवरी के कुछ घंटों बाद ही एक महिला की मौत हो गई. जिससे परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है. मृतका ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया था. इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामला कुम्हारी के कुगदा गांव (कबीर नगर) का है
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका आरती मारकंडे को बुधवार को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे उसने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के कुछ ही देर बाद आरती की हालत बिगड़ने लगी और उसे तेज ब्लीडिंग होने लगी. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बच्चेदानी फट गई है और हालत नाजुक है. इसके बाद उसे ICU में भर्ती कर ऑपरेशन की तैयारी की गई.
आरती के पति लोकेश मारकंडे के मुताबिक उन्होंने डॉक्टरों के कहने पर फौरन 6 यूनिट ब्लड का इंतजाम किया और ऑपरेशन की इजाजत भी दी. बावजूद इसके कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि आरती की मौत हो गई है.
आरती की सास यशोदा गायकवाड़ ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. और कहा कि समय रहते सही इलाज मिलता तो शायद आरती की जान बचाई जा सकती थी. परिजनों ने जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ से शिकायत करने की बात कही है. वहीं, पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के संकेत दिए हैं.
अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ.आशीष मिंज ने सफाई दी कि महिला की डिलीवरी के बाद खून ज्यादा बह गया. परिजनों को बताकर बच्चादानी निकाला गया. महिला को फौरन इलाज दिया गया. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. सिविल सर्जन ने कहा कि सभी डॉक्टर ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन प्लेटलेट्स कम होने या आरएच फैक्टर की वजह से घटना का होना बताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



