छग में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, ड्राईवर घायल, पूरे गांव में पसरा मातम
Major road accident in Chhattisgarh, car and bike collide violently, three friends die tragically, driver injured, entire village in mourning
कोरबा : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत होने से इलाके में मातम पसर गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. यह हादसा जटगा चौकी के खोडरी के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बचपन के दोस्त थे. होली के अगले दिन सुबह वे किसी काम से बरबसपुर से जटगा की तरफ जा रहे थे. तीनों दोस्त बाइक में सवार थे. तभी कार नम्बर CG11 RM 9835 और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वही एक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. कार चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है
मृतक युवकों की पहचान बरबसपुर स्कूल बस्ती निवासी ननकू उर्फ अखलेश्वर उम्र 18 साल, आदित्य धोबी उम्र 21 साल और सूरज कंवर उम्र 21 साल के रुप में हुई है. सभी मृतक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे. पुलिस मृतकाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी है.
इस हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई. हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



