मंत्री राजेश अग्रवाल ने आठवीं पास युवक को निज सचिव बनाने भेजा पत्र, विभाग ने कहा ये नियुक्ति संभव नहीं; कांग्रेस ने साधा निशाना
Minister Rajesh Agarwal sent a letter to appoint an eighth-grade pass youth as his personal secretary, but the department stated that the appointment was not possible; Congress targeted him.
रायपुर : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सहायक के रुप में तबरेज की नियुक्त 12वीं पास सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण नहीं हो पाएगी. इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री राजेश अग्रवाल के विशेष सहायक को पत्र भेज जानकारी दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा तबरेज को अपनी निजी स्थापना में निज सहायक पद पर पदस्थ करने के लिए निर्देशित किया गया था. इस बारे में सामान्य प्रशासन के द्वारा पत्राचार किया गया. जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम के मुताबिक सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निश्चित है. जबकि तबरेज की शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है पत्र में लिखा गया. इसीलिए तबरेज को निज सहायक के पद पर उनकी पदस्थापना किया जाना संभव नहीं है.
अवर सचिव का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसे लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर तंज सका है. कांग्रेस का कहना है कि डिग्रीधारी युवा सड़कों पर हैं और भाजपा सरकार आठवीं पास को संविदा में रखकर सुशासन का ढोल पीट रही है.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि भाजपा के वादों का सच खोखले दावे, टूटी उम्मीदें! भाजपा ने वादा किया था 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का. लेकिन युवाओं को आज भी रोजगार नहीं मिला. सिर्फ़ वादों की लोरी सुनने को मिली. वादा किया था सभी संविदा कर्मियों का.. नियमितीकरण करने का.. लेकिन सालों बीत गए और संविदा कर्मचारी अब भी अस्थिरता और अन्याय झेल रहे हैं.
वादा किया था 58 हजार शिक्षकों की भर्ती का.. लेकिन न भर्ती हुई.. न स्कूल बचे उल्टा कई स्कूलों पर ताला लग गया.. भाजपा सरकार के पास न सड़क बनाने का पैसा है, न विकास का विज़न, लेकिन उपमुख्यमंत्री की तेरहवीं में 97 लाख रुपए खर्च करने की ताकत जरुर है. विडंबना देखिए डिग्रीधारी युवा सड़कों पर हैं…” और भाजपा सरकार आठवीं पास को संविदा पर रखकर “सुशासन” का ढोल पीट रही है.”
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है कि भाजपाई मंत्री जी आठवीं पास तबरेज आलम को ही क्यों निज सहायक बनाना चाहते हैं? हालांकि मंत्रालय का पत्र 10 दिनों से ज्यादा पुराना है. लेकिन यह सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है.
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बाद सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. जिसमें तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लिए थे. जिसमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी नए मंत्री पद की शपथ ले लिए थे. राजेश अग्रवाल भाजपा के वो विधायक हैं. जो सामान्य वर्ग से आते हैं. सरगुजा संभाग में इनकी राजनीतिक पकड़ काफी अच्छी है. ये विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हराकर विधायक बने थे.
राजेश अग्रवाल पहले कांग्रेस पार्टी में थे. जो साल 2017 में बीजेपी में शामिल होकर साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंह देव को हराया था. राजेश अग्रवाल के बीजेपी में जाने के बाद से ही मंत्री बनाने की अटकलें तेज हो गई थी. करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में आखिरकर जगह मिल ही गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



