धमतरी जिला के पेट्रोल पंप में नाबालिग का रेप, पंप मालिक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी कुंज बिहारी साहू गिरफ्तार
Minor raped in petrol pump of Dhamtari district pump owner made her victim of lust accused Kunj Bihari Sahu arrested
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां पर एक पेट्रोल पंप में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. ये दुष्कर्म किसी और ने नहीं बल्कि पेट्रोल पंप के मालिक कुंज बिहारी साहू ने ही किया है. यह मामला सिहावा थाना का बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि नाबालिग मंशाराम पेट्रोल पंप काम करने गई थी. इस दौरान उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने कुंज बिहारी साहू को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



