शहर के 30 मेडिकल स्टोर्स में छापा, चार दुकानों में मिली नशीली दवाइयां, 6 महीने में 33 के लाइसेंस निलंबित, पांच के निरस्त

Raid in 30 medical stores of the city drugs found in four shops licenses of 33 suspended in 6 months

शहर के 30 मेडिकल स्टोर्स में छापा, चार दुकानों में मिली नशीली दवाइयां, 6 महीने में 33 के लाइसेंस निलंबित, पांच के निरस्त

रायपुर : पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राजधानी के ज्यातर मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है. कलेक्टर-एसएसपी की नाराजगी के बाद सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों के 30 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमार कार्रवाई की गई.
औषधि विभाग एवं पुलिस जांच के दौरान रायपुरा स्थित जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नारकोटिक्स दवाई बेची जा रही थी. विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की. चंगोराभाठा में स्थित दिनेश मेडिकल स्टोर्स, खरोरा के श्री मेडिकल स्टोर्स व गुजरात मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाइयां जब्त की गई. मेडिकल स्टोर्स के संचालक इन दवाइयों की बिक्री को लेकर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए.
इसके बाद औषधि विभाग के अफसरों ने चारों मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है. इसके अलावा अन्य दुकानों में औषधि नियमावली का उल्लंघन पाया गया. इन सभी दुकान संचालकों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है.
गौरतलब है कि औषधि विभाग की ओर से नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पिछले 6 महीने में जिले के 52 मेडिकल स्टोर्स को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है. इनमें 33 मेडिकल संचालकों के लाइसेंस निलंबित और पांच के निरस्त किए गए. अफसरों का दावा है कि नशीली दवाओं के प्रतिबंध के लिए छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI