धान उपार्जन केंद्र में धान परिवहन में हेराफेरी, अनुविभागीय अधिकारी की बड़ी कार्यवाही, 4 लोगों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज
Misappropriation of paddy transportation at the paddy procurement center, major action by the subdivisional officer, FIR registered against 4 people at the police station.
महासमुंद/सरायपाली : प्रदेश भर में समर्थन मूल्य में धान खरीदी जारी है. वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है. अवैध परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अनुपमा आनंद द्वारा अवैध धान परिवहन/अनियमितता में बड़ी कार्रवाई की गई है. स्थानीय प्रशासन को सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के बारे में खबर मिली थी. जिस पर खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे और तहसीलदार श्रीधर पंडा की टीम ने मौके में जाकर धान खरीदी केंद्र के प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान को DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक पेश करने को कहा गया. जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास और तौल पत्रक पेश किया गया. जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया. जबकि ट्रक नम्बर CG06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया.
उक्त अनियमितता में सिंगबहाल धान खरीदी केंद्र प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान, कर्मचारी हेमंत साहु और गिरजाशंकर भोई सहित राइस मिल संचालक आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली की संलिप्तता पाए जाने पर चारों के खिलाफ सिंघोडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है और धान सहित ट्रक को थाने के सुपुर्द किया गया है.
संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किए धान और उक्त से संबंधित दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में मिले तथ्य के मुताबिक सिंग़बहाल धान खरीदी केंद्र प्रभारी बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड करना और शासन को नुक्सान पहुंचाने का काम करना पाया गया और इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक आशीष अग्रवाल सक्रीय रुप से भागीदार होना पाते हुए उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी 4 लोगों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में मामला दर्ज दर्ज करवा कर मामला को जांच लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



