10 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मुफ्ती सलमान अजहरी, PASA एक्ट में SC से मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रिहा करने को कहा- रिपोर्ट

Mufti Salman Azhari will come out of jail after 10 months gets relief from SC in PASA Act Supreme Court asks for immediate release Report

10 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे मुफ्ती सलमान अजहरी, PASA एक्ट में SC से मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रिहा करने को कहा- रिपोर्ट

नई दिल्ली : आज सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्ती सलमान अजहरी को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है. मुफ्ती सलमान अजहरी जाने-माने मुस्लिम स्कॉलर हैं. उनकी बार-बार रिहाई की मांग की थी. गुजरात सरकार की तरफ से पेश की गई तमाम दलीलों के बावजूद कोर्ट ने उन्हें तत्काल राहत देने का फैसला किया है.
मुफ्ती सलमान अजहरी मुस्लिम धर्मगुरु हैं. कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दिया है. बता दें कि गुजरात पुलिस की तरफ से दायर तीन मामलों में मुफ्ती सलमान अजहरी को पहले बेल मिल चुकी थी. उनको (PASA) एक्ट के तहत जेल भेजा गया था. वह करीब 10 महीनों के बाद अब रिहाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्ती सलमान अजहरी को वडोदरा जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. साथ ही PASA के तहत अजहरी की हिरासत को रद्द कर दिया गया. बता दें कि मुफ्ती सलमान अजहरी के समर्थक लगातार उनको रिहा करने की मांग कर रहे थे.
मुफ्ती सलमान अज़हरी को गुजरात पुलिस द्वारा दायर तीन मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद मुफ्ती सलमान अजहरी के समर्थकों ने खुशी की जताते हुआ कहा कि सच्चाई की जीत हुई.
इस साल 4 फरवरी को गुजरात पुलिस की स्पेशल टीम ने अरेस्ट किया था. उन्हें गुजरात ले जाया गया था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुजरात पुलिस की तरफ से इस्लामिक उपदेशक और दो आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इसके बाद गुजरात एटीएस मुंबई से मुफ्ती को हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर जूनागढ़ ले गई थी. 
बता दें कि जुलाई में गुजरात हाई कोर्ट ने जूनागढ़ कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया था. दरअसल मौलाना सलमान अजहरी ने PASA के तहत जेल में रखने को चुनौती दी थी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb