ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED का एक्शन, युवराज सिंह-उर्वशी रौतेला और सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

ED takes action in online betting case, seizes assets worth Rs 1000 crore of celebrities including Yuvraj Singh, Urvashi Rautela and Sonu Sood

ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED का एक्शन, युवराज सिंह-उर्वशी रौतेला और सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े 1xBet ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं.
ईडी की जांच में सामने आया है कि 1xBet और इसके अन्य ब्रांड भारत में बिना किसी वैध अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग का कारोबार चला रहे थे. जिससे मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोप जुड़े हैं. इस ताजा प्रोविजनल अटैचमेंट में युवराज सिंह की 2.5 करोड़, रॉबिन उथप्पा की 8.26 लाख, उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ (मां के नाम पर रजिस्टर्ड), सोनू सूद की 1 करोड़, मिमी चक्रबर्ती की 59 लाख, अंकुश हाजरा की 47.20 लाख और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है.
ईडी ने  कार्रवाई में कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं. जबकि इससे पहले शिखर धवन की 4.55 करोड़ और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं. अब तक 1xBet केस में ईडी कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर शिकंजा कस चुकी है.
यह जांच कथित अवैध बेटिंग ऐप्स से जुड़ी है. जिन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है. कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है. जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है. इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं. कंपनी की वेबसाइट और ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है.
इससे पहले इस मामले में ईडी ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये की संपत्तियां और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं. अब तक 1xBet मामले में ईडी ने कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुका है.
- युवराज सिंह- 2.5 करोड़ रुपये
- रॉबिन उथप्पा- 8.26 लाख रुपये
- उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (यह संपत्ति  उर्वशी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है)
- सोनू सूद- 1 करोड़ रुपये
- मिमी चक्रबर्ती- 59 लाख रुपये
- अंकुश हाजरा- 47.20 लाख रुपये
- नेहा शर्मा- 1.26 करोड़ रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t