कुदरत ने बरपाया कहर, तेज बारिश ने ले ली जान, तेज बारिश में दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Nature wreaked havoc, heavy rain took lives, young man died a painful death due to wall collapse in heavy rain, mourning spread in the family

कुदरत ने बरपाया कहर, तेज बारिश ने ले ली जान, तेज बारिश में दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

तखतपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम जरौंधा में हुई एक दुखद घटना में दीवार गिरने से 42 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश मिट्टी की दीवार पूरी तरह भीग चुकी थी. जिससे वह अचानक भरभराकर गिर गई. मृतक की पहचान देवी दिन साहू पिता बिहारी लाल साहू के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवी दिन रोज की तरह अपने प्लाट में गाय-बकरी चराने गया था. वह प्लाट के बाहर मेड पर बैठकर अपने जानवरों की निगरानी कर रहा था. तभी अचानक उसकी कच्ची दीवार गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गया. देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे ढूंढते हुए प्लाट पहुँचे. जहां उन्होंने देखा कि देवी दिन दीवार के मलबे में दबा हुआ है. उसे फौरन बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना की जानकारी तखतपुर थाने में दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB