चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, मतगणना स्थल से नदारद रहने वाले पटवारी पर गिरी गाज, एसडीएम ने लिया सख्त एक्शन, महिलाने को किया सस्पेंड

Negligence in election duty, blame fell on Patwari who was missing from the counting venue, SDM took strict action, woman suspended

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, मतगणना स्थल से नदारद रहने वाले पटवारी पर गिरी गाज, एसडीएम ने लिया सख्त एक्शन, महिलाने को किया सस्पेंड

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में नदारद रहने वाले पटवारी पर निलंबन की गाज गिरी है. लापरवाही के बाद एसडीएम पियूष तिवारी ने पटवारी महिलाने को सस्पेंड कर दिया है. पटवारी विकास जायसवाल को सरकंडा हल्का नंबर 32 की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दरअसल सरकंडा के पटवारी महिलाने को शनिवार को कोनी स्थित मतगणना स्थल पर सहायक रिटर्निंग अफसर के साथ ड्यूटी पर तैनात किया गया था. उन्हें मतगणना कार्यों में सहायक रिटर्निंग अफसर की सहायता करनी थी और इसके लिए उन्हें सुबह 8 बजे तक मतगणना स्थल पर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. हालांकि निर्धारित समय पर वे मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उन्होंने गैरहाजिरी की कोई सूचना संबंधित अधिकारी को दी. उनकी इस लापरवाही की वजह से मतगणना के दौरान निर्वाचन संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई.
इस लापरवाही के आरोप में एसडीएम ने पटवारी को निलंबित कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बिलासपुर तहसील की कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI