नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज, मां को मिली टिकट, उधर बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Nomination papers of Congress candidate for the post of president in Nagar Panchayat elections rejected, his mother got the ticket, while BJP candidate's nomination cancelled

नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज, मां को मिली टिकट, उधर बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन पत्र खारिज

अंतागढ़ : अंतागढ़ नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सूर्यश नेताम का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया. क्यूंकि सूर्यश (गुड्डा) की उम्र निर्धारित 25 साल से कम निकली. मार्कशीट के मुताबिक सूर्यश की उम्र 24 साल 10 महिना है. यानी निर्धारित उम्र से सिर्फ दो महीने कम है.
कांग्रेस ने आधार कार्ड के आधार पर सूर्यश को टिकट दिया था. लेकिन मार्कशीट से मिलान नहीं किया. जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी गलती कबुल किया है।
इस हालत से निपटने के लिए कांग्रेस ने फौरन दिग्गज नेताओं की बैठक बुलाई और हाईकमान को हालात से अवगत कराया.
सूत्रों के मुताबिक पार्टी अब सूर्यश की माता कुंती नेताम को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है. उनके नाम से नामांकन पत्र भी खरीदा जा चुका है. दूसरी तरफ भाजपा ने वर्तमान अध्यक्ष राधेलाल नाग को मैदान में उतारा है.
नाग ने सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे और अंतागढ़ को नई दिशा देने की रणनीति के साथ जनता के बीच जाएंगे. कांग्रेस कल नए प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करेगी और शक्ति प्रदर्शन भी करेगी. यह चुनाव अंतागढ़ की राजनीति में एक नया मोड़ साबित हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त, हो रही नए प्रत्याशी की तलाश

धरसींवा : भाजपा ने तिल्दा नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड क्रमांक 16 से आकांक्षा वैष्णव को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन उनका नामांकन निरस्त हो गया है. क्योंकि उनकी उम्र 21 साल से कम है. जो चुनाव लड़ने के लिए जरुरी है. अब भाजपा को आखिरी समय में नया उम्मीदवार चुनने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.
इस मामले में एसडीएम आशुतोष देवांगन ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए 21 साल की उम्र होना चाहिए लेकिन आकांक्षा वैष्णव की उम्र अभी इक्कीस साल पूरी नहीं हुई है. इस वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया. आकांक्षा वैष्णव को भारतीय जनता पार्टी ने तिल्दा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 पिछड़ा वर्ग मुक्त से अपना प्रत्याशी घोषित किया था. नामांकन की अंतिम तिथि कल यानी 28 जनवरी होने से अब भाजपा वार्ड 16 से किसी दूसरे को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI