पुलिस को देखकर नदी में कूदे ताश खेल रहे युवक, 2 तैरकर निकल गए एक की मौत, शव रखकर चक्काजाम, परिजन बोले- पुलिस डूबते हुए देखती रही

On seeing the police, the youth playing cards jumped into the river, two swam to the river and one died, the road was blocked by keeping the dead body, the family said- the police kept watching them drowning

पुलिस को देखकर नदी में कूदे ताश खेल रहे युवक, 2 तैरकर निकल गए एक की मौत, शव रखकर चक्काजाम, परिजन बोले- पुलिस डूबते हुए देखती रही

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब पुलिस को देख तीन युवक तांदुला नदी में कूद गए. इनमें से दो तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तीसरे युवक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक गुंडरदेही के महावीर मुक्तिधाम के पास कुछ युवक तांदुला नदी किनारे ताश खेल रहे थे. इसी बीच जुए की खबर पर गुंडरदेही पुलिस सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही तीन युवक घबरा गए और नदी में छलांग लगा दी. दो युवक तैरकर बाहर आ गए. लेकिन दुर्गेश सोनकर उम्र 30 साल  नदी में डूब गया.
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और गोताखोरों की टीम बालोद से मौके पर पहुंची। रात भर और शुक्रवार सुबह तक नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गई. आखिरकार दुर्गेश की लाश मिली. जिससे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया.
मृत युवक के परिजनों का कहना है कि दुर्गेश सिर्फ घूमने गया था. वह जुआ नहीं खेल रहा था. उनका आरोप है कि मौके पर 8 से 10 पुलिसकर्मी डंडे लेकर पहुंचे और युवकों को दौड़ाया. डर की वजह से दुर्गेश नदी में कूद गया. और उसकी मौत हो गई.
गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष सेंडे ने बताया कि एक खेत मालिक ने ताश खेलने की शिकायत थाने में की थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से भाग चुके थे. कुछ समय बाद खबर मिली कि एक युवक नदी में कूद गया है. टीआई ने कहा कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उस समय वहां कोई युवक डूबता नजर नहीं आया. डूबने की जानकारी कुछ घंटों बाद मिली. जिसके बाद SDRF के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB