होटल के बंद कमरे में युवती का ड्रग्स लेते वायरल वीडियो पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का बयान, बोले- डबल इंजन सरकार में ड्रग्स आ कहां से रहा
Former MLA Vikas Upadhyay's statement on the viral video of a girl taking drugs in a closed room of a hotel, said- Where is the drug coming from in the double engine government
रायपुर : राजधानी रायपुर अब ड्रग्स तस्करों के जाल में पूरी तरह उलझ गया है. शहर के आउटर और शहर के नामी होटलों के बंद कमरे में युवा खुले आम ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं. अब रायपुर में युवती के ड्रग्स लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो गंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी होटल का बताया जा रहा है. ढाई मिनट के इस वीडियो में एक युवती कमरे के भीतर ड्रग्स लेते हुए नजर आ रही है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती 500 रुपए के नोट का उपयोग करते हुए पाउडर (संभावित एमडीएमए।/कोकीन) की लाइन बनाती है और फिर उसे चाटती है। इस दौरान युवती किसी से फोन पर भी बात कर रही है. यह पूरी घटना कमरे के बाहर से मोबाइल से बनाए वीडियो में रिकॉर्ड की गई है.
वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने ड्रग्स लेने के वायरल वीडियो मामले को लेकर सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है. ड्रग्स माफिया युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि डबल इंजन सरकार में ड्रग्स कहां से आ रही है?
इससे पहले रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में 24 जून को मंदीप सिंह नाम के युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। मंदीप को अपनी क्रेटा कार से कारोबारी संतोष मिश्रा फेंककर गया था. पुलिस ने जांच की और कारोबारी संतोष मिश्रा को हिरासत में लिया।
उसने बताया कि वो अपनी महिला मित्र साधना और मंदीप के साथ कार से घूम रहा था. मंदीप ने नशीला इंजेक्शन अपनी नशों में लगाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. डर के कारण वो मंदीप को वाल्मीकि नगर में फेंककर फरार हो गया.
ड्रग्स कितना खतरनाक
एमडीएमए यानी मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएमए।) या मेफेड्रोन या एक्सटेसी। नशा करने वालों के बीच इसके और भी कोड नेम है. इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है. मदहोशी आती है. अधिकतर लोग इसे मस्ती के लिए लेते हैं. ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा तक बन सकती है.
वीडियो सामने आने के बाद यह बात साफ है कि होटल कारोबारी नशेड़ियों, जुआरियों और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों को होटल का कमरा नियमों को दरकिनार कर किराए पर दे रहे हैं. पुलिस की समझाइश और सख्ती के बाद भी कारोबारी नियम तोड़ रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



