रायपुर के व्यापारियों में दहशत, गुंडा विकास दे रहा दुकान खाली करने की धमकी, एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, पर्दे के पीछे बिल्डर माफिया कौन?

Panic among Raipur traders, goon Vikash is threatening to vacate shops, pleaded to SSP for justice, who is the builder mafia behind the scenes?

रायपुर के व्यापारियों में दहशत, गुंडा विकास दे रहा दुकान खाली करने की धमकी, एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, पर्दे के पीछे बिल्डर माफिया कौन?

रायपुर : व्यापारी बिरादरी दहशत में हैं. आमानाका व्यापारी संघ ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है. परदेशिया गुंडा विकास उर्फ़ विजय कांत दुबे पर आरोप है कि वे दुकानों को खाली करने की धमकी दे रहा है. ऐसा नहीं करने बिजली कटवाने के साथ-साथ बुलडोजर से चलवाने की बात कर रहा है. यह पूरा मामला जीई रोड का है.
राजधानी में भू-माफिया किसी की भी सरकारी औऱ प्राइवेट भूमि पर जबरन कब्जा कर सकते हैं. ताजा मामला जीई रोड आमानाका पर स्थित करोड़ों की जमीन पर अवैध भूमाफिया ने गिद्ध दृष्टि डाल दिया है. करोड़ों की सरकारी जमीन जी ई रोड राजकुमार कॉलेज के आगे भारत पेट्रोल पंप के पास की बेशकीमती जमीन आमानाका क्षेत्र की कीमती जमें पर पिछले 40 से 50 सालों से दर्जन भर से ज्यादा गरीब दुकानदार अपना मिलजुल कर लाइट बिल पटा कर शांति से व्यापार कर जमीन में काबिज हैं. अब उस जमीन पर भू-माफिया बिल्डर की टेढ़ी नजर कर लालचाई नियत से अब करोड़ों की कीमती जमीन पर अपने गुर्गे और गुंडे भेजकर कीमती जमीन को हथियाने का प्रयास कर रहा है.
उसी के तहत सभी दुकानदारों के बिजली के मीटर और कनेक्शन को फर्जी तरीके से सीएसईबी के अधिकारी की मिली भगत से कटवाने का प्रयास कर रहा है. इसके पहले भी दो-तीन दुकानदारों के बिजली के कनेक्शन बिना अनुमति के और बिना शपथ पत्र के और बिना व्यक्ति के मौजूदगी के कनेक्शन को काटा गया और सरेंडर किया गया. फर्जी तरीके से आवेदन देकर बिजली मीटर और कनेक्शन को गैरकानूनी ढंग से काटा जा रहा है.
सभी दुकानदारों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. परदेशिया गुंडा विकास उर्फ़ विजयकांत दुबे वहां आकर खुलेआम धमकी चमकी देकर बुलडोजर से दुकान तोड़ा दूंगा कहते हुए गाली गलौच कर औने-पौने भाव में दुकानदारों से नजूल भूमि का कब्जा मांग रहा है. जबकि सभी दुकानदारों ने नजूल भूमि का पट्टे के लिए आवेदन सालों से दे रखा है और 40 50 सालों से कब्जा कर शांतिपूर्ण काबिज होकर व्यापार कर रहे हैं.
सरस्वती नगर थाने में परदेशिया गुंडा विजयकांत दुबे के खिलाफ सभी दुकानदारों ने लिखित शिकायत की है. इस भू माफिया के पीछे कौन है. उसका नाम खुलकर सामने नहीं आ रहा है. पुलिस वर्तमान में दी गई शिकायत की गंभीरता से सघन जांच करेंगे तभी विजयकांत दुबे के पीछे कौन सा बिल्डर इसका खुलासा होगा. भू माफिया की नजर शहर के सभी कीमती निजी और सरकारी जमीनों पर गढ़ी हुई है और बिल्डर भू माफिया भूमि को हथियाने में किसी भी हद तक जा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

उक्त जमीन पर 50 साल से काबिज दर्जनों व्यापारियों नितिन कृष्णानी, गोरेलाल साहू, विनोद अग्रवाल, सैय्यद जहांगीर, बाबा भाई आदि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है औऱ सरकार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.
शंकर सिंह केशरिया की दबंगई से नीतिन कृष्णानी पीड़ित है. जो सेकेण्ड हेण्ड कार की खरीदी-बिक्री का व्यवसायी है व्यवसाय को वे सालों से किराये की दुकान (ऑफिस) से संचालित कर रहा है. शंकर सिंग केशरिया से 9 साल पहले किराये पर लिया था. जिसके बाद से उस आफिस में अपना कारोबार चलाते आ रहे हैं. शंकर सिंग को समय पर नियमित रुप से बैंक के जरिए किराया का भुगतान भी किया.
उन्होंने आगे बताया कि उक्त संपत्ति का किरायेदारी इकरारनामा खत्म होने के बाद मौखिक रुप से शंकर सिंग केशरिया ने दुकान बेचने का प्रस्ताव दिया. जिस प्रस्ताव को कृष्णानी पीड़ित ने कबूल कर लिया. जिसके बाद शंकर सिंग केशरिया को कृष्णानी पीड़ित ने बैंक के जरिए एकमुश्त 3,00,000/रू और बैंक के जरिए किश्तों में कई बार नजूल संपत्ति/दुकान की कीमत जमा किया।बेचने के बाद शंकर सिंह केशरिया ने पंजीयन की कार्यवाही बाकी रखा है. जिसके लिये नीतिन कृष्णानी को घुमा रहा है. टालमटोल कर रहा है.
16 मई को दोपहर विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत मीटर निकालकर ले गया. बिजली कनेक्शन काट दी गई है. परेशान करने की नियत से शंकर सिंग केशरिया ने ये सब करवाया है. तंग आकर अब व्यवसायी ने एसएसपी से शिकायत कर दी है. दुकान में कब्ज़ा दिलाने और विद्युत कनेक्शन बहाल करने की मांग की है. साथ ही शंकर सिंग केशरिया के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने गुहार लगाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB