खाने में नशीली दवा खिलाकर दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी युवराज जैन गिरफ्तार

Physical abuse by drugging food, making obscene video and threatening to make it viral, accused Yuvraj Jain arrested

खाने में नशीली दवा खिलाकर दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी युवराज जैन गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : पीड़िता का आरोपी से जान पहचान होने से एक दूसरे से आपस में बातचीत करते थे. इसी बीच आरोपी द्वारा धोखे से पीड़िता के खानें में नशीली दवाई मिलाकर दैहिक शोषण कर अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. पीड़िता की इस रिपोर्ट पर 28 मार्च 2025 को आरोपी के खिलाफ थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 250/25 धारा -332 (ख), 64(2)(ड), 351(3) BNS का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर विवेक शुक्ला (IPS)के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी युवराज जैन निवासी बस स्टैण्ड के पास कासाबेल को पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 28 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI