साइबर सेल को मिली बड़ी कामयाबी, बीएसपी के रिटायर बुजुर्ग से APK File भेजकर 12 लाख से ज्यादा की ठगी, 3 आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Cyber cell got a big success, more than 12 lakhs were defrauded by sending APK file to a retired BSP employee, 3 accused arrested from Bihar
बालोद : साइबर सेल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बीते दिनों बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक बीएसपी के रिटायर कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हुए थे. इस मामले में जमुई बिहार जाकर वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना की मदद से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीएसपी से रिटायर कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने रिटायरमेंट का पैसा पंजाब नेशनल बैंक के खाता में जमा रखा था. अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के व्हाट्सएप में पीएम किसान APK फाइल भेज कर उसके व्हाट्सएप, मोबाइल को हैक कर प्रार्थी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 12,13,860 रुपए निकाल कर धोखाधडी किया है.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौंडिलोहारा में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 317(4) बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना डौंडिलोहारा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर मामले के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया.
टीम द्वारा प्रार्थी के बयान के आधार पर प्रार्थी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में PM KISHAN APK फाइल भेज उसका मोबाइल हैक कर उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर अलग अलग यूपीआई के जरिए ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर किया गया. प्रार्थी के बैंक खाता का एनालिसिस करने पर कई एप के जरिए रकम ट्रांसफर किया गया.
आरोपियों के बारे में संदेही बैंक खातों की जानकारी, केवायसी मोबाइ्रल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी इकठ्ठा कर आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को जमुई बिहार रवाना किया गया था. टीम जमुई बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी हासिल कर आरोपियों को घेराबंदी कर टीम ने मामले में तीनों आरोपियों को जमुई बिहार से गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया.
आरोपियों ने बताया कि एक ग्रुप में एपीके फाईल को भेजा था. जिससे प्रार्थी के मोबाईल के व्हाट्सअप में आए एपीके फाइल को डाउनलोड करते ही उसका मोबाईल हैक कर लिया उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर रकम को अलग-अलग यूपीआई से आनलाईन ट्रांसफर कर कई लेयर में अपने बैंक खातो में डाल कर रकम एटीएम और चेक के जरिए निकालना बताया. आरोपियों पूछताछ कर सबूत इकठ्ठा किया गया पश्चात आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
आरोपियों के कब्जे से एक टाॅप माॅडल वेन्यू कार BR 46 R 9986 तथा ऑनलाईन उपयोग में आने वाले कई डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Cardएवं PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटॉप कुल कीमत जूमला 15 लाख का संपत्ति जप्त किया गया है.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा से निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, सउनि रुमन सोनवानी, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, विवेक शाही,रूम लाल चुरेंद्र, हरीशचंद ,आरक्षक पुरण देवांगन, विपिन गुप्ता राहुल मनहरे, संदीप यादव, मिथिलेश यादव , योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल, रविशंकर देशलहरे , अजय विनोद, ओमप्रकाश कौमार्य, भूपेन्द्र ठाकुर थाना लोहारा का विशेष सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1. नीतीश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 22 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार
2. अरविंद कुमार दास पिता प्रमोद दास उम्र 18 साल पता ग्राम बटपाल थाना चकई जिला जमुई बिहार
3. राकेश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 21 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



