शादी का झांसा देकर पांच साल तक लगातार किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Raped continuously for five years on the pretext of marriage, police arrested the accused Aniket and sent him behind bars.

शादी का झांसा देकर पांच साल तक लगातार किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी अनिकेत तिर्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपी को 9 जनवरी 2026 को अदालत में पेश किया गया
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कुसमी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम कर्राडांड निवासी अनिकेत तिर्की ने वर्ष 2020 से उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा किया, लेकिन अब उसने पीड़िता से संबंध तोड़ने के साथ शादी करने से इनकार कर दिया.
पीड़िता की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया और जांच शुरु की. जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अनिकेत तिर्की ने अपने जुर्म को कबूल किया. पुलिस ने बताया कि यह मामला सालों से चल रहा था और आरोपी ने पीड़िता का भरोसा तोड़ते हुए शादी का झांसा देकर जुर्म को अंजाम दिया. जांच अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
कुसमी थाना पुलिस ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से मामले की जांच की. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm