राजधानी में फिर चाकूबाजी, रायपुर में लूट के इरादे से हमला, युवक को कई बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 3 आरोपी गिरफ्तार
Another stabbing in the capital, an attack with the intention of robbery in Raipur, a young man was stabbed to death multiple times, 3 accused arrested.
रायपुर : फाफाडीह क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम सागर, आलोक और वंश हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे युवक फाफाडीह शराब भट्टी के पास सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला. गश्ती पर निकली पुलिस टीम ने उसे देखा और फौरन मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल) पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अमर लोहार (उम्र 29 साल) के रुप में हुई. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर गाल और पेट सहित छह से ज्यादा चोटों के निशान थे
शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने लूट के मकसद से हमला किया था. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उनकी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया. वारदात के बाद देवेंद्र नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने शक के आधार पर सागर, आलोक और वंश को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने वारदात करना जुर्म करना कर लिया. पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतक से लूटा गया सामान बरामद किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अमर लोहार पर लूट के इरादे से हमला कर रहे थे. वारदात के दौरान युवक ने विरोध किया. जिसके चलते आरोपीयों ने उसे कई बार चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त गश्ती बढ़ा दी है और सभी संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपीयों के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया. आगे की जांच जारी है. और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान की जा रही है.
स्थानीय निवासी घटना को लेकर शोकाकुल हैं. और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी फौरन नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर दें.
आरोपी
वंश पाटक पिता उत्तम पाठक उम्र 20 साल निवासी पुराना शीतला मंदिर पंडरी रायपुर (मुख्य आरोपी)
सागर दास पिता बालक दास मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी घड़ी चौक अर्जुन नगर, थाना सिविल लाइन रायपुर
आलोक यादव पिता संतोष कुमार यादव उम्र 19 साल निवासी भाटापारा, थाना गंज रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



