नगर पालिका की लापरवाही, सरकारी पंप हाउस पर अवैध कब्जा, नगर में आक्रोश, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज खान ने उठाया कार्यप्रणाली पर सवाल

Municipal negligence, illegal occupation of a government pump house, and public outrage: Congress block president Hafiz Khan raises questions about the functioning of the municipality.

नगर पालिका की लापरवाही, सरकारी पंप हाउस पर अवैध कब्जा, नगर में आक्रोश, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज खान ने उठाया कार्यप्रणाली पर सवाल

गरियाबंद : हाई स्कूल रोड गरियाबंद स्थित नगर पालिका का पंप हाउस लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है. इस दौरान सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे नगर में आक्रोश का माहौल है.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका की निगरानी के अभाव में एक व्यक्ति द्वारा पंप हाउस पर कब्जा कर उसे निजी उपयोग में लेना शुरु कर दिया है. यह पंप हाउस कभी क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था का अहम हिस्सा था. लेकिन अब बदहाली और अवैध कब्जे का शिकार हो चुका है.
मामले को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज खान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है. उन्होंने मांग किया कि तत्काल अवैध कब्जा हटाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए. वरना कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. वहीं नगर पालिका की मुख्य नगर अधिकारी (सीएमओ) संध्या वर्मा ने बताया कि पंप हाउस नगर पालिका की संपत्ति है और अवैध कब्जे की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm