रास्ते की जंग, जमीन विवाद ने लिया उग्र रुप, पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे लेकर दौड़े, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Road fight, land dispute took a violent turn, people ran towards the police with sticks and rods, two accused were arrested and sent behind bars.

रास्ते की जंग, जमीन विवाद ने लिया उग्र रुप, पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे लेकर दौड़े, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिले में कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी साहू पारा में जमीन विवाद ने उस वक्त गंभीर रुप ले लिया जब आने-जाने के रास्ते को लेकर शुरु हुआ झगड़ा खुले टकराव में बदल गया. विवाद के दौरान दो लोग लाठी-डंडों से लैस होकर एक व्यक्ति को मारने दौड़ पड़े. हालात उस समय और बिगड़ गए. जब मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने ही आरोपियों ने न सिर्फ झगड़ा जारी रखा. बल्कि पुलिस से भी हुज्जतबाजी शुरु कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक सेंदरी साहू पारा निवासी गजेंद्र साहू का लक्ष्मी नारायण साहू और जागेश्वर साहू से जमीन और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडे लेकर गजेंद्र साहू पर हमला करने की कोशिश की. जान बचाकर गजेंद्र साहू ने पुलिस को खबर दी. जिसके बाद कोनी पुलिस फौरन मौके पर पहुंची.
पुलिस ने हालात को शांत कराने का प्रयास किया. लेकिन आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही आवेदक पर हमला करने की कोशिश की. पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों आरोपी उग्र हो गए और पुलिस टीम से भी बहस व धक्का-मुक्की करने लगे. हालात को देखते हुए पुलिस ने किसी बड़ी वारदात की आशंका को भांपते हुए फौरन कार्रवाई की.
पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग होने और गंभीर अपराध की संभावना को रोकने के लिए दोनों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्मी नारायण साहू और जागेश्वर साहू दोनों निवासी साहू पारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t