गरियाबंद में ऑपरेशन निश्चय को मिली कामयाबी, 40 किलो गांजे के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार समेत 23 लाख की संपत्ति जब्त

Operation Nischay in Gariaband was a success; four interstate smugglers were arrested with 40 kg of marijuana and property worth Rs 23 lakh, including a car, was seized.

गरियाबंद में ऑपरेशन निश्चय को मिली कामयाबी, 40 किलो गांजे के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कार समेत 23 लाख की संपत्ति जब्त

गरियाबंद/पाण्डुका : रायपुर रेंज में चलाए जा रहे रेंज स्तरीय “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. थाना पाण्डुका पुलिस ने 40 किलो अवैध गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में गांजा, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में अवैध गांजा, हीरा एवं वन्य जीव तस्करी पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 29 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी पाण्डुका को मुखबिर से खबर मिली कि एक सिल्वर रंग की हुंडई औरा कार में गांजा परिवहन कर गरियाबंद से राजिम की तरफ ले जाया जा रहा है.
खबर के आधार पर एनएच-130 पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान गरियाबंद से राजिम की तरफ जा रही हुंडई औरा कार नम्बर UP64 AM 4953 को रोककर तलाशी ली गई. कार की डिग्गी से दो सफेद प्लास्टिक बोरी बरामद हुई. जिनमें ब्राउन टेप से लिपटे 39 पैकेट गांजा रखा गया था. मौके पर तौल करने पर गांजा का कुल वजन 40 किलो पाया गया.
जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये, घटना में इस्तेमाल कार की कीमत 3 लाख रुपये तथा 4 मोबाइल फोन (20 हजार रुपये) सहित कुल 23 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति को जप्त किया गया है.
आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पाण्डुका में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है. इस पूरी कार्रवाई में थाना पाण्डुका पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
शुभम सिंह पिता राम प्रताप सिंह, उम्र 22 साल
शिवमूरत सिंह पिता यदुनाथ सिंह, उम्र 23 साल
धर्मेन्द्र कुमार पनिका पिता संतराम पनिका, उम्र 35 साल
मुकेश सिंह पिता सुदामा सिंह, उम्र 30 साल
सभी आरोपी जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t