फिंगेश्वर क्षेत्र में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह से दहशत, जोगीडीपा में युवक की पिटाई के बाद संदेही पुलिस के हवाले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Rumors of a 'child-lifter' spark panic in the Figeshwar area. A youth was beaten up in Jogidipa and the suspect was handed over to the police. The video went viral on social media.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में इन दिनों ‘बच्चा चोर’ की अफवाहों ने ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना दिया. सुबह-शाम गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों को लेकर चर्चा और सतर्कता देखी जा रही है. इसी बीच ग्राम जोगीडीपा में एक युवक को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक जोगीडीपा गांव में एक अनजान युवक के घूमने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. कुछ लोगों ने उसे ‘बच्चा चोर’ होने के शक में पकड़ लिया. देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक के साथ मारपीट की गई. घटना की खबर मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई.
पुलिस ने युवक से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में युवक मानसिक रुप से कमजोर है. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें. कानून अपने हाथ में न लें.
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के गांवों में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. जिससे लोग डरे हुए हैं. बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परिजन कतरा रहे हैं और गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है.
पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट न करने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



