पीएम नल जल योजना का झांसा देकर सरपंच से 25 हजार की ठगी, शातिर ने खुद को बताया PHE का अधिकारी, विभाग की तरफ से चेतावनी जारी

Sarpanch was duped of Rs 25,000 on the pretext of PM Nal Jal Yojana, the fraudster introduced himself as a PHE officer, warning issued by the department

पीएम नल जल योजना का झांसा देकर सरपंच से 25 हजार की ठगी, शातिर ने खुद को बताया PHE का अधिकारी, विभाग की तरफ से चेतावनी जारी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में साइबर ठगों ने एक बार फिर सरपंचों को अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है. ठग खुद को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग, रायपुर और महासमुंद का अधिकारी बताकर सरपंचों से ठगी कर रहे हैं. इस बार बसना के दुधीपाली पंचायत के सरपंच को झांसा देकर 25,000 रुपये की ठगी की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक साइबर ठग सरपंचों को फोन कर प्रधानमंत्री नल जल योजना के तहत मजदूर भेजने का दावा करते हैं. ठग पंचायत प्रतिनिधियों से यात्रा खर्च और अन्य खर्चों के नाम पर पैसे की मांग करते हैं. ठगों ने अपने आपको PHE विभाग के अधिकारी बताकर सरपंचों को भरोसे में लिया और 60,000 रुपये का खर्च बताए जाने के बाद 20,000 रुपये फोन पे के जरिए भेजने के लिए कहा.
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, सरायपाली के सहायक अभियंता ने इस मामले पर साफ किया कि विभाग किसी भी सरपंच से इस तरह की रकम नहीं मांगता है. यह एक पूरी तरह से भ्रामक और ठगी का प्रयास है. उन्होंने सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील किया कि इस तरह के कॉल्स से बचें और ऐसे संदिग्ध कॉल या मैसेज की खबर फौरन पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दें.
सहायक अभियंता ने बताया कि बसना और सरायपाली के ग्राम पंचायतों के सरपंचों के पास साइबर ठगों के द्वारा रमेश गुप्ता (PHE विभाग रायपुर) और योगेश कुमार (PHE विभाग महासमुंद) के नाम से कॉल्स आए. इन ठगों ने अपने फोन नंबर 94736 21164 और 91272 69740 से सरपंचों से संपर्क किया. इन ठगों ने 60,000 रुपये की राशि की बात की. जिसमें से गाड़ी खर्च और रास्ते के खर्चे के नाम पर 20,000 रुपये श्रीकांत शर्मा के फोन पे नंबर 84038 56013 पर भेजने की मांग की.
यह घटना इस बात का सबूत है कि साइबर ठग लगातार सरकारी योजनाओं का नाम लेकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे मामलों में सतर्क रहना बेहद जरुरी है. ताकि इन ठगों के झांसे में न आया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI